बिज़नेस

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

गुरुग्राम, [हरियाणा], 4 अगस्त, 2026: मोरपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड (एनएसई: MOREPENLAB; बीएसई: 500288) ने आज 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें बेहतर परिचालन क्षमता, एपीआई मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन, मजबूत निर्यात वृद्धि और सीडीएमओ जनादेश के पूर्ण पैमाने पर व्यावसायीकरण के कारण कंपनी ने अब तक का उच्चतम तिमाही राजस्व और उच्चतम तिमाही आय दर्ज की।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही की मुख्य बातें:

  • राजस्व: वार्षिक आधार पर 34% की वृद्धि के साथ ₹575.31 करोड़ हुआ;
  • ईबीआईटीडीए (EBITDA): वार्षिक आधार पर 207% की वृद्धि के साथ ₹87.72 करोड़ हुआ ;
  • ईबीआईटीडीए (EBITDA) मार्जिन: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के65% की तुलना में 15.25% दर्ज हुआ;
  • पीएटी (PAT): वार्षिक आधार पर 394% की वृद्धि के साथ ₹56.35 करोड़ दर्ज हुआ;
  • निर्यात राजस्व में वार्षिक आधार पर 111% की वृद्धि दर्ज हुई;
  • एपीआई वृद्धि 31% एवं एपीआई निर्यात में 42% की वृद्धि दर्ज हुई;
  • चिकित्सा उपकरण में 19% की वृद्धि दर्ज हुई;
  • सीडीएमओ: ₹825 करोड़ के सीडीएमओ मैंडेट का पूर्ण पैमाने पर व्यावसायीकरण चरण में प्रवेश;
  • सीडीएमओ डिस्पैच: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹ 58 करोड़ के सीडीएमओ ऑर्डर की वाणिज्यिक ढुलाई भी पूरी हो चुकी है।
  • नियामकीय: लगातार चौथी बार यूएसएफडीए निरीक्षण बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी के (Nil फॉर्म 483 Observation) सफलतापूर्वक पास किया।

पहली तिमाही में एक बड़ा रणनीतिक पड़ाव भी देखने को मिला, जब मोरपेन के पहले से घोषित 825  करोड़ रुपये के सीडीएमओ मैंडेट ने फुल स्केल कमर्शियलाइज़ेशन फेज़ में प्रवेश किया, और इस तिमाही में 58 करोड़ रुपये के कमर्शियल सीडीएमओ डिस्पैच को भी पूरा किया। यह कंपनी की मोरपेन 2.0 स्ट्रैटेजी का कमर्शियल वैलिडेशन है, जो पारंपरिक कमोडिटी एपीआई से आगे बढ़कर इनोवेशन-लेड मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्ग-ड्यूरेशन सीडीएमओ पार्टनरशिप, रिकरिंग कस्टमर प्रोग्राम और एक स्केलेबल ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर केंद्रित है।

इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मोरपेन लेबोरेटरीज़ लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुशील सूरी ने कहा:

“Q1 FY27 मोरपेन की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का एक महत्वपूर्ण वैलिडेशन है। कंपनी ने अपना अब तक का सबसे ऊंचा क्वार्टरली रेवेन्यू, मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी सुधार और सार्थक ऑपरेटिंग लीवरेज हासिल किया है। इससे भी अहम बात यह है कि हमारा 825 करोड़ रुपये का सीडीएमओ मैंडेट अब फुल स्केल कमर्शियल एग्ज़िक्यूशन में प्रवेश कर चुका है, जो एक ट्रांज़ैक्शन-लेड एपीआई बिज़नेस से एक अधिक फोकस्ड, मैन्युफैक्चरिंग-लेड प्लेटफॉर्म की ओर हमारे शिफ्ट को मजबूत करता है, जो लॉन्ग-ड्यूरेशन ग्लोबल पार्टनरशिप के इर्द-गिर्द बना है।”

“एपीआई प्रॉफिटेबिलिटी में रिकवरी, एक्सपोर्ट्स में मजबूत ग्रोथ और मेडिकल डिवाइसेज़ के दूसरे ग्रोथ इंजन के रूप में लगातार स्केल होने के साथ, मोरपेन अधिक आत्मविश्वास के साथ अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। हमारा फोकस अनुशासित एग्ज़िक्यूशन, कैपेसिटी एक्सपैंशन, कस्टमर डाइवर्सिफिकेशन और एक मजबूत, अधिक प्रेडिक्टेबल और ग्लोबली रेलेवेंट मोरपेन बनाने के लिए गहरी साइंटिफिक एवं कम्प्लायंस क्षमताएं विकसित करने पर बना हुआ है।”

मोरपेन के एपीआई बिज़नेस ने 31% की ग्रोथ दर्ज की, जिसे बेस बिज़नेस में स्वस्थ रिकवरी, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, कस्टमर प्रायोरिटाइज़ेशन और बेहतर ऑपरेटिंग डिसिप्लिन का सहयोग मिला। एपीआई एक्सपोर्ट्स में 42% की ग्रोथ हुई, जो ग्लोबल मार्केट्स में मजबूत ट्रैक्शन को दर्शाती है। कंपनी का मानना है कि एक मजबूत एपीआई बेस एक हाई-क्वालिटी सीडीएमओ प्लेटफॉर्म की ओर ट्रांज़िशन को सपोर्ट करेगा।

कंपनी का रेगुलेटरी और क्वालिटी ट्रैक रिकॉर्ड इसकी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग महत्वाकांक्षाओं को सपोर्ट करना जारी रखे हुए है। मोरपेन ने निल फॉर्म 483 ऑब्ज़र्वेशन के साथ लगातार चार यूएसएफडीए इंस्पेक्शन पूरे किए हैं, जिससे ग्लोबल फार्मास्युटिकल कस्टमर्स के साथ इसकी क्रेडिबिलिटी मजबूत हुई है और लॉन्ग-टर्म सीडीएमओ पार्टनरशिप को सपोर्ट मिला है।

बड़े ग्लोबल सीडीएमओ अवसरों को सपोर्ट करने के लिए, मोरपेन अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी क्षमता का विस्तार चरणबद्ध तरीके से कर रहा है। कंपनी का कैपेसिटी रोडमैप FY30 तक 1,200 KL तक विस्तार की परिकल्पना करता है।

मोरपेन अपने सीडीएमओ-लेड ग्रोथ के अगले चरण को भी चार रणनीतिक स्तंभों के इर्द-गिर्द बना रहा है: कैपेसिटी ऑग्मेंटेशन, ग्लोबल पार्टनरशिप, कैपेबिलिटी स्केल-अप और ग्लोबल कम्प्लायंस। कंपनी के टेक्नोलॉजी रोडमैप में स्मॉल मॉलिक्यूल्स, प्रोसेस केमिस्ट्री, कॉम्प्लेक्स केमिस्ट्री, एडवांस्ड इंटरमीडिएट्स, प्रोसेस इंटेंसिफिकेशन, हाई-पोटेंसी मैन्युफैक्चरिंग, स्पेशलिटी एपीआई, बनाने में मुश्किल मॉलिक्यूल्स, और समय के साथ, पेप्टाइड्स, ओलिगोज़ और नई मॉडैलिटीज़ में गहरी क्षमताएं शामिल हैं।

मेडिकल डिवाइसेज़ बिज़नेस ने इस तिमाही में 19% की ग्रोथ दर्ज करते हुए एक दूसरा स्केलेबल ग्रोथ इंजन प्रदान करना जारी रखा हैं। यह प्लेटफॉर्म क्रॉनिक-केयर कैटेगरीज़ पर केंद्रित है, जिसमें ब्लड ग्लूकोज़ मीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, कंज़्यूमेबल्स और भविष्य के सीजीएम / प्रीमियम डिवाइस अवसर शामिल हैं। इस बिज़नेस का रिपोर्टेड इंस्टॉल्ड बेस 2 करोड़ ब्लड ग्लूकोज़ मीटर और सालाना 50 करोड़ स्ट्रिप्स का स्केल है, जो रिकरिंग कंज़्यूमेबल्स रेवेन्यू को सपोर्ट करता है।

आगे की ओर देखते हुए, मोरपेन की निकट-अवधि की प्राथमिकताओं में कमर्शियल सीडीएमओ सप्लाई, एपीआई प्रॉफिटेबिलिटी रिकवरी और कैपेसिटी यूटिलाइज़ेशन शामिल हैं। मध्यम अवधि में, कंपनी कैपेसिटी ऑग्मेंटेशन, नए कस्टमर अवसरों और ऑपरेटिंग लीवरेज पर फोकस करेगी। लंबी अवधि में, मोरपेन का लक्ष्य ग्लोबल पार्टनरशिप और सस्टेनेबल वैल्यू क्रिएशन पर आधारित एक इनोवेशन-लेड मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बनाना है।

मोरपेन लेबोरेटरीज़ लिमिटेड के बारे में

मोरपेन लेबोरेटरीज़ लिमिटेड एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल एवं हेल्थकेयर कंपनी है, जिसके पास चार दशकों से अधिक का एपीआई मैन्युफैक्चरिंग अनुभव, ग्लोबली अप्रूव्ड फैसिलिटीज़ और 90 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट्स हैं। कंपनी ने रेगुलेटेड-मार्केट कम्प्लायंट मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एक मजबूत ग्लोबल क्वालिटी ट्रैक रिकॉर्ड के सहारे प्रमुख एपीआई में लीडरशिप पोज़ीशन स्थापित की हैं।

मोरपेन धीरे-धीरे एक पारंपरिक एपीआई बिज़नेस से एक इनोवेशन-लेड मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म की ओर आगे बढ़ रहा है, जो लॉन्ग-ड्यूरेशन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स, सीडीएमओ पार्टनरशिप, प्रोसेस स्केल-अप, रेगुलेटेड-मार्केट कस्टमर प्रोग्राम और ग्लोबल फार्मास्युटिकल पार्टनरशिप पर केंद्रित है।

कंपनी अपने मेडिकल डिवाइसेज़ बिज़नेस को भी ब्लड ग्लूकोज़ मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, रिकरिंग कंज़्यूमेबल्स, सीजीएम अवसरों और कनेक्टेड हेल्थ के क्षेत्रों में एक स्केलेबल क्रॉनिक-केयर हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर रही है।


Forward-Looking Statements

This release contains forward-looking statements based on current expectations, assumptions and estimates relating to the Company’s business strategy, growth plans, manufacturing expansion, CDMO opportunities, capacity augmentation, future financial performance, regulatory developments and market opportunities. Actual results may differ materially due to risks, uncertainties and factors beyond the Company’s control. The Company undertakes no obligation to update any forward-looking statements except as required under applicable law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button