बिज़नेस

सिग्नेचर ग्लोबल–टोनिनो लैम्बॉर्गिनी साझेदारी: गुरुग्राम के एसपीआर पर 812 ब्रांडेड लग्ज़री आवास बनेंगे

गुरुग्राम: सिग्नेचर ग्लोबल ने इटली के लक्ज़री लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैम्बॉर्गिनी के साथ गुरुग्राम में ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित करने की साझेदारी की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। यह टोनिनो लैम्बॉर्गिनी का भारत के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में पहला प्रोजेक्ट होगा।

मौके पर सिग्नेचर ग्लोबल के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, सह-संस्थापक ललित अग्रवाल, संयुक्त प्रबंध निदेशक देवेंद्र अग्रवाल और प्रबंध निदेशक रवि अग्रवाल सहित निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। इटली से टोनिनो लैम्बॉर्गिनी की ओर से जिनेव्रा लैम्बॉर्गिनी, एंजेला क्रीगर, पाओला बारबियेरी और निकोला द’अड्डाब्बो शामिल हुए।

यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के एसपीआर पर विकसित किया जाएगा। परियोजना में 3, 4 और 4.5 बीएचके के कुल 812 प्रीमियम आवास बनाए जाएंगे। कंपनियों के अनुसार, प्रोजेक्ट में इटैलियन डिज़ाइन स्टैंडर्ड और आधुनिक लाइफस्टाइल सुविधाओं का समावेश होगा।

एसपीआर कॉरिडोर बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण गुरुग्राम में प्रीमियम हाउसिंग का प्रमुख क्षेत्र बनकर उभरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस लोकेशन का चयन किया गया है।

कंपनियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट ‘टोटल लिविंग’ कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जहां आवास के साथ क्लब, वेलनेस ज़ोन, फिटनेस सेंटर और ग्रीन जोन से युक्त ओपन स्पेस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। कंपनी का कहना है कि यह साझेदारी गुरुग्राम में ब्रांडेड रेजिडेंशियल डेवलपमेंट को नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button