खेल

एसबीआई दिल्ली सर्किल करेगा इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की मेजबानी

गुरुग्राम: देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी एसबीआई दिल्ली सर्किल करेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सोमवार, 02 फरवरी 2026 को पावर प्ले क्रिकेट ग्राउंड, गुरुग्राम में आयोजित होगा। पांच दिवसीय यह टूर्नामेंट 06 फरवरी 2026 को संपन्न होगा।

यह आयोजन एसबीआई दिल्ली सर्किल की सर्किल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

टूर्नामेंट में देश भर से 17 एसबीआई सर्किल टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें नई दिल्ली, अमरावती, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, महाराष्ट्र, मुंबई मेट्रो, पटना और तिरुवनंतपुरम सर्किल शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान कुल 32 मैच खेले जाएंगे।

इस क्रिकेट महोत्सव में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और अनुभवी कोच भी शामिल होंगे, जिससे दर्शकों को उच्च स्तरीय और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह टूर्नामेंट खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ साथ देशभर से आए एसबीआई कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को भी मजबूत करेगा।

टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 06 फरवरी 2026 को इसी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

एसबीआई के बारे में:

हाल ही में न्यूयॉर्क स्थित प्रतिष्ठित ग्लोबल फाइनेंस मैगज़ीन द्वारा एसबीआई को “वर्ल्ड्स बेस्ट कंज्यूमर बैंक 2025” और “बेस्ट बैंक इन इंडिया 2025” के सम्मान से नवाजा गया है, जो बैंक की निरंतर उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button